राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा गांव के समीप से खैरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 122 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।उक्त गिरफ्तार धंधेबाज भीखमपुर गांव निवासी शंकर महतो बताया जाता है।वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करवाई की गई है।जिसमे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया साथ ही अन्य तीन फरार धंधेबाज के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग