राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के और असोइयां में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक की युवक और दो महिला जख्मी हो गई। घटना को लेकर जख्मी मनोज राय का पुत्र मनीष कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उसकी मां मालती देवी अपनी जमीन पर इकट्ठा कचरा साफ कर रही थी। इसी दौरान उसके पटीदार पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर उसके दरवाजे पर आ के सभी ने गाली गलौज शुरू कर दी, एकजुट होकर अपने हाथ में लिए लाठी, डंडा, तलवार और लोहा के रड से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसका सर फट गया और वह जख्मी होकर गिर गया उसके चिल्लाने पर जब उसकी मां और बहन मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट किया। जिससे वह जख्मी हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग