राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहरा बाजार गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जबकि दूसरा व्यक्ति की स्थित गंभीर बतायी गई है। जिसे परिजनों ने तत्काल उपचार हेतु सदर अस्पताल छपरा भर्ती कराया। मृतक कोहरा बाजार गांव निवासी सवालिया राम का पुत्र महावीर राम ताया गया है। वहीं दूसरा उसी गांव का मिथुन राम बताया जाता है। स्थानीय लोगों व पीड़ित के परिजनों ने बताया कि दोनों ने मंगलवार को मजदूरी कर शाम घर लौटने के क्रम में कहीं शराब पी थी। उसके बाद घर लौटे। जहां दोनों की स्थिति बिगड़ने लगी। परिवार कुछ समझ पाते तबतक महावीर की मौत हो गयी। जबकि मिथुन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग