राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में एक शराब धंधेबाज को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रशिक्षु दारोगा अंजली प्रकाश ने दर्ज प्राथमिकी में बुधवार को बताया कि थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम में जमादार अजय कुमार सिंह के साथ पुलिस बल की मदद से थाना क्षेत्र के डुमरसन,सिसई और लखनपुर में छापेमारी अभियान चलाया गया जहा लखनपुर में एक लीटर देशी शराब के साथ शराब धंधेबाज आनंद मिश्रा पिता रामेश्वर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। जो छोटे छोटे प्लास्टिक में शराब बाध कर बेचता है। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान में गिरफ्तार शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग