राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नगर पंचायत निकायों के चुनाव में दिव्यांगनों को आरक्षण के लिए बिहार पी डब्ल्यू डी संघ के मांग पर राज्य सरकार के अवर सचिव मो सिराजुद्दीन अंसारी ने सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र संख्या 11/आवि 1/2022 सा प्र 18154 दिनांक 11 /10/2022 द्वारा नगर विकास एवम आवास विभाग , बिहार पटना के अवर सचिव को नगर के चुनाव में दिव्यांगनो को 5 प्रतिशत आरक्षण देने पर नियमानुसार अग्रेतर कारवाई करने को लिखा है। पत्र में जिक्र है कि यह मामला नगर विकास एवम आवास विभाग से संबंधित है। आरक्षण को लेकर सरकारी कवायद शुरू होने से दिव्यांगजनों में खुशी का माहौल है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग