राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा/रसूलपुर| पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से थाना क्षेत्र के गंजपर व तरवनिया गांवों में छापेमारी कर 17 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान अवैध शराब के धंधेबाज तरवनिया गांव निवासी गौरीशंकर महतो को गिरफ्तार किया। वहीं गंजपर गांव निवासी अवैध शराब के धंधेबाज पप्पु चौधरी मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने इस दौरान तीन शराबी पचुआ गांव के पिंकू राम, वसंतपुर गांव के रामकिशोर भारती व शीतलपुर गांव के त्रिवेणी पांडेय को गिरफ्तार किया है। वहीं रसूलपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपित चपरैठी गांव निवासी भगवान बीन को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग