राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रोटरी सारण के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन थाना चौक पर किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्धघाटन डॉक्टर मदन प्रसाद, डॉक्टर रवि राज, रोटरी सारण संस्थापक अध्यक्ष सह संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल, अध्यक्ष सोहन कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डॉ0 मदन प्रसाद तथा डाॅ रवि राज ने बताया निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, वजन तथा लम्बाई की जाँच की गई। रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष सह निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप के लिए सुबह की सैर काफी लाभदायक है। उच्च रक्तचाप के मरीज को चिन्ता से बचना अति आवश्यक है। निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर रोटरी क्लब सारण का सिंग्नेचर प्रोजेक्ट है। अगला निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर शिविर 13 नवम्बर रविवार को थाना चौक पर हीं आयोजित किया जाएगा। रोटरी सारण के अध्यक्ष सोहन कुमार गुप्ता ने बताया रोटरी सारण द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में 103 लोगो की जाँच की गई। काफी मरीज मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप एवम वजन बढ़ने के मिले जिन्हें उचित सलाह भी दी गई। निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में रोटरी सारण अध्यक्ष सोहन कुमार गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष सह संयोजक श्याम बिहारी , डॉक्टर मदन प्रसाद, डॉक्टर रवि राज, पूर्व अध्यक्ष राजेश फैशन, अजय कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, राज कुमार गुप्ता, विजय रंजन, सतीश अग्रवाल, सुदामा प्रसाद, अजय प्रसाद, शशिभूषण प्रसाद आदि ने सराहनीय सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग