राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से थाना क्षेत्र के गंजपर व तरवनिया गांवों में छापेमारी कर 17 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान अवैध शराब के धंधेबाज तरवनिया गांव निवासी गौरीशंकर महतो को गिरफ्तार किया। वहीं गंजपर गांव निवासी अवैध शराब के धंधेबाज पप्पु चौधरी मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने इस दौरान तीन शराबी पचुआ गांव के पिंकू राम, वसंतपुर गांव के रामकिशोर भारती व शीतलपुर गांव के त्रिवेणी पांडेय को गिरफ्तार किया है। उधर रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी व पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद इसराफील खान ने डोहर गांव के अमन कुमार सिंह, सीवान जिले दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव के विकास कुमार सिंह को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग