राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। रविवार को मांझी थाना परिसर में सम्पन्न शांति समिति की बैठक में छठ व दीपावली पर्व के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मौजूद सीओ धनंजय कुमार तथा थानाध्यक्ष मो जकरिया ने बताया कि इस वर्ष पटाखों की बिक्री के लिए सदर एसडीओ कार्यालय से लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही आदर्श आचार संहिता को देखते हुए छठ घाटों अथवा सड़कों पर लगाये जाने वाले तोरणद्वारों पर प्रचार के उद्देश्य से तस्वीर या कटआउट लगाने पर पूरी तरह पाबन्दी लगा दी गई हैं। पदाधिकारी द्वय ने बताया कि सरयू व दाहा नदी के जलस्तर में हो रही अस्वाभाविक बृद्धि पर पैनी नजर रखते हुए इस बार प्रत्येक छठ घाटों पर स्थानीय पूजा समिति के सक्रिय सदस्यों को गोताखोर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तथा प्रत्येक छठ घाटों पर समुचित साफ सफाई तथा बेरिकेटिंग कराने के अलावा नाव से सतत निगरानी की जाएगी। छठ पर्व पर दो दिनों तक निजी नावों के परिचालन पर सख्ती पूर्वक पाबन्दी लगाई जाएगी। बैठक में माँझी थाना के पुलिस पदाधिकारियों के अलावा निवर्तमान मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान, पूर्व मुखिया अख्तर अली, उमाशंकर ओझा, राजद अध्यक्ष विनय यादव, मंजूर आलम खान, समसाद अली, बिगन सिंह तथा समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान आदि अनेक लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग