- स्वच्छता व हैंडवाश सहित दीपावली पर आतिशबाजी नहीं करने की दिलाई शपथ
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के विभाग प्रारंभिक, मध्य व उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को सुरक्षित शनिवार के साथ ही ग्लोबल हैंडवाश डे मनाया गया। इस अवसर पर गौसपुर स्थित उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष हैंडवाश कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को हाथ धुलने के प्रति जागरूक करते हुए हैंडवाश की उपयोगिता और महत्व के बारे में बताया गया। वहीं सभी बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्वच्छता और हैंडवाश सहित दीपावली के मौके पर आतिशबाजी नहीं कर प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक अनिता पांडेय ने बताया कि सभी को खाना खाने, खाना बनाने और खाना खिलाने से पूर्व अच्छी तरह अपने हाथ को अवश्य धुलने चाहिए। जिससे विभिन्न तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने साबुन व हैंडवाश से हाथ धुलवाकर हाथ धोने के सही तरीका बताते हुए छात्र-छात्राओं को हैंडवाश के सभी छह स्टेप भी करके दिखाए। इस अवसर पर विद्यालय की एचएम अनिता पांडेय, शिक्षक दिग्विजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, योगेश सिंह, कमल कुमार सिंह, सोनाली नंदा, विभा कुमारी, राज मोहम्मद अंसारी आदि के अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसी क्रम में बीआरसी परिसर स्थित कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय हंसराजपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेसुआर, प्राथमिक विद्यालय राजापुर, रसूलपुर, एकड़ीपुर, आमडाढ़ी, एकमा, कर्णपुरा, भुईली, हुस्सेपुर, रामपुर, हरपुर, परसागढ़, नवतन, माने, नवादा, योगियां, लाकठ छपरा, केशरी, फुचटी कला, विशुनपुरा खुर्द आदि में ग्लोबल हैंडवाश डे मनाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग