राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। 17 अक्टूबर 2022 सोमवार को सीपीआई सारण एवं एआईएसएफ सारण ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी किया जिसमें भीषण सड़क दुर्घटना में सीपीआई के अमनौर अंचल सचिव, संघर्षशील और ऊर्जावान युवा साथी अवधेश राय की मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में रेवा घाट के पास दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित तथा शोकसंतप्त व्यक्त किया। शोकाकुल सदस्यों में सीपीआई जिला मंत्री सुरेन्द्र सौरभ, पूर्व मंत्री रामबाबू सिंह,चुल्हन प्रसाद सिंह, वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डाक्टर के०एन सिंह, एस वर्मा, एआईएसएफ जिला सचिव अमित नयन, अध्यक्ष रूपेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष अभय कुमार चौबे, पूर्व छात्र नेता दिलीप वर्मा,प्रकाश कुमार आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग