राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को मांझी विधानसभा के विधायक सह माकपा नेता डॉ सत्येंद्र यादव ने 113 लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया। विधायक ने रामपुर- नूरनगर में 17, कुमना में 8,अनवर में 13, कोपा में 13, माधोपुर में 8, किशुनपुर में 3, विशुनपुरा में 6, भटकेसरी में 7, रेवाड़ी में 4,शंकरडीह में 8,संवरी में 5 लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि हर जरूरतमंद को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। मेरा प्रयास है कि कोई भी गरीब खाद्यान्न के अभाव में नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य वंचित परिवारों के लिए राशन कार्ड का वितरण किया जाएगा। मौके बीडीओ अंजू कुमारी, पंचायत राज पदाधिकारी अनिल चौधरी सहित सभी पंचायतों के विकास मित्रों के साथ अन्य कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद थें।
राशन कार्ड में छुटे लोगों का नाम जोड़ने के लिए RTPS के द्वारा प्रखण्ड कार्यालय में होगी व्यवस्था
मांझी विधायक डा सत्येन्द्र यादव ने प्रखण्ड सभागार में राशन कार्ड वितरण के दौरान कहां की 2011 के बाद अभी तक जितने भी राशन कार्ड सरकार द्वारा निर्गत किये है। 2011 बाद उस समय से उस परिवार में लोगों की संख्या में वृद्धी तो हुई लेकिन उनके राशन कार्ड में उनके परिवार के लोगों का नाम नहीं जोड़ा गया। कोरोना काल के बाद हर गरिब परिवार उसी राशन के सहारे अपने और अपने परिवार के लाेगों का भरण पोषण चल रहा है। इस पर विधायक ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अंजू कुमारी को प्रखण्ड कार्यालय के आरटीपीएस काउण्टर के माध्यम से राशन कार्डधारियों के परिवार के छुटे लोगों का नाम राशन कार्ड में सम्मलित करने के लिए प्रपत्र (ख) ऑफलाईन आवेदनपत्र लेने के लिए अलग काउण्टर की व्यवस्था करने का आग्रह किया। ताकि राशन कार्ड में छुटे हुए लोगों का नाम जूट सकें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग