राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला शिक्षा पदाधिकारी गोपालगंज कार्यालय में प्रतिनियोजित लिपिक सुधीर कुमार सिंह द्वारा प्रभार नही दिए जाने का मामला अब तुल पकड़ता दिख रहा है। डीईओ सारण ने इस संबंध में आरडीडीई सारण को पत्र लिखकर संबंधित लिपिक पर कई गंभिर अारोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। अपने पत्र मंे डीईओ ने कहा है कि उक्त लिपिक को 30 जुलाई की शाम कार्य से विरमित करते हुए उन्हे अपने कार्य का संपूर्ण प्रभार राजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपने का निर्देश दिया गया था। हालांकि लिपिक सुधीर द्वारा उक्त आदेश का पालन नही किया गया। डीईओ ने कहा कि आरडीडीई द्वारा जारी का आदेश का भी उक्त लिपिक द्वारा अवहेलना किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग