अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के नन्हे बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बना सबका दिल जीत लिया। कक्षा एक के बच्चे अनुराग अनुज की टीम की रंगोली को सबने सराहा। छोटे बच्चों ने बताया कि हमने विद्यालय मे चल रहे चहक के द्वारा रंगोली बनाना सीखा है। प्रतियोगिता मे कक्षा 8 की माही कुमारी, रिया कुमारी की टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता। विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने कुल 25 रंगोलियों का निर्माण किया| सभी की रंगोलियां एक से बढ़कर एक थी। पुरस्कार वितरण सांसद पुत्र प्रमोद सिग्रीवाल ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय में आज बेहतर शैक्षणिक माहौल बना है। अब बच्चे हर गतिविधि मे बेहतर कर रहे हैं। अब शहर और गांव का अंतर समाप्त हो गया है। यह समृद्ध भारत का प्रतीक है। आज गांव के बच्चे भी डिजिटल इंडिया के तहत बेहतर कर रहे हैं। गूगल से सीखकर भी खूबसूरत रंगोली बना रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की भी प्रशंसा की| मौके पर म0 वि0 संवरी मठ के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह ने भी बच्चों की रंगोली को सराहा| कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने की। संचालन अविनाश तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन धीरज तिवारी ने किया। मौके पर विजय कुमार साह, चंद्रशेखर पांडेय, वंदना कुमारी, अमृता कुमारी, दीपक कुमार तिवारी सहित दर्जनों ग्रामीण भी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग