राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। अमनौर प्रखण्ड के परसा पंचायत के गवन्दरी गाँव में शुक्रवार को पार्वती देवी की 12 वी पुण्यतिथि प्रतिमा पर माल्यार्पण, साड़ी वितरण भण्डारे के आयोजन कर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर किया।मौके पर पार्वती मेमोरियल ट्रस्ट गवन्दरी के ट्रस्टी श्रीमति सुशीला देवी द्वारा छठ व्रत कर रही सैकड़ों गरीब असहाय और जरूरतमद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण की गई।अध्यक्ष श्रीमति अंजली देवी ने कहाकि ट्रस्ट द्वारा हमेशा गरीब असहाय लोगों के बीच सहयोग की जाती हैं। सुरेश कुमार राय ने बताया कि माता पार्वती देवी के पुण्यतिथि पर साड़ी वितरण और भण्डारे की आयोजन की गई। संस्था द्वारा लोगों सुख दुःख में हमेशा सहयोग की जाती हैं। छठ लोक आस्था के महान पर्व हैं।डॉ अजय कुमार यादव ने बताया कि आगे भी लोगों की सेवा जारी रहेंगी। मौके पर योगेन्द्र राय, बिंदेश्वरी राय, बबन राय, कृष्णा राय, बिपुल यादव , नागेन्द्र राय, उदय सहनी, जितेन्द्र साह, विजय राय, सुमन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग