- बीडीओ और थानाध्यक्ष ने कई जगहों पर संयुक्त रूप से की छापेमारी
- पटाखा बेंचने वालों को भी अस्थाई तौर पर लेनी होगी अनुज्ञप्ति अन्यथा होगी कारवाई
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आगामी दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए अवैध रूप से पटाखा बनाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। जिसके मद्देनजर शुक्रवार को बीडीडी कर्पूरी ठाकुर एवं थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह द्वारा कई जगहों पर संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।हालांकि कही से भी कच्चे सामग्री की बरमदगी नही हुई है। पदाधिकारी द्वय ने बताया कि पैगम्बरपुर सहित कुछ अन्य जगहों पर छापेमारी की गई। बीडीओ श्री ठाकुर ने बताया कि पटाखा बेंचने वालो को भी इस बार अस्थाई तौर अनुज्ञप्ति प्राप्त करनी होंगी।अन्यथा पकड़े जाने पर विधि- सम्मत करवाई की जाएगी। मालूम हो कि कई जगहों पर अवैध रूप से पटाखा बनाने का कारोबार फल-फूल रहा है। जहाँ एक छोटी से चूक बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। ऐसे में प्रशासन एहतियात के तौर पर छापेमारी में जुटी हुई है।

फ़ोटो(पटाखा निर्माण को लेकर छापेमारी में जुटी प्रशासन)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग