- सांसद सिग्रीवाल ने कलाकारों को किया सम्मानित
अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के मिश्रवलिया ग्राम में रामजानकी संगीत कला केन्द्र मिश्रवलिया द्वारा जोड़ा मंदिर परिसर में पूर्वी धुन के सम्राट पंडित महेंद्र मिश्र की 76 वी पुण्यतिथि पर आयोजित संगीत सम्मेलन में चोटी के संगीतकारों द्वारा प्रस्तुत की गई सुरों की सरिता में बुधवार को दिनभर लोग गोता लगाते रहे। देश के कोने – कोने से पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के संगीत कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से शमां बांध दिया। कार्यक्रम मे पंडित वेद प्रकाश मिश्र ने बांसुरी के धुन पर मीरा के भजन राम रतन धन पायो को प्रस्तुत कर उपस्थित हजारों लोगों की जमकर तालियां बटोरी। वहीं प्रख्यात बाल कलाकार आराध्य प्रवीण ने तबला की मनमोहक वादन से सबका दिल जीत लिया। कोलकाता से पधारी सुश्री शोभा मंडल के भरतनाट्यम नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने जमकर तालियां बटोरी। पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ प्रभाकर कश्यप, इंदिरा कला विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के दिवाकर कश्यप, रेल विभाग के प्रवीण कश्यप ने संयुक्त रुप से पं महेन्द्र मिश्र रचित पूर्वी धुन के क ई कालजयी गीतो का सुन्दर प्रस्तुतिकरण और तबला वादन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पंडित वक्शी विकास, अमित कुमार, खुशी कुमारी गुप्ता सहित कई अन्य चोटी के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बाहर से आए संगीतकारों को अंगवस्त्र व मुमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होने पूर्वी धुन के जनक पं महेन्द्र मिश्र को कुशल संगीतज्ञ,रचनाकार व महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन शास्त्रीय गायक पंडित राम प्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन प्रवीण तिवारी और रामकुमार सिंह ने किया । मौके पर प्रमोद सिग्रीवाल, शैलेन्द्र साधु,कुसुमावती उपाध्याय, ललन देव तिवारी, कामेश्वर मिश्र, राजन तिवारी, सोनू तिवारी, विमल तिवारी राजदेव सिंह, उमेश तिवारी, राजेश मिश्र, पंडित मधुसूदन दुबे, निलेश सिंह, पं रामनाथ मिश्र, राजकुमार मिश्र, अजय मिश्र, मुखिया धर्मेंद्र यादव, चंदन सिंह मिंटू, नरेंद्र मिश्र, रंजीत कुमार, मनोज मिश्र, प्राचार्य विनोद मिश्र सहित दर्जनों अन्य भी उपस्थित थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी