राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छठ पर्व के मद्देनजर मांझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष मो जकरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छठ घाटों पर व्रतियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु समितियों द्वारा किये जा रहे प्रयास की सराहना की गई। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर की जा रही ब्यवस्था की जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने सारण के डीएम राजेश मीणा के निर्देश के आलोक में माँझी के प्रसिद्ध रामघाट पर व्रतियों को सहूलियत प्रदान करने तथा समुचित प्रबंध करने के लिए स्थानीय पत्रकारों की एक समिति बनाये जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय पदाधिकारी व पत्रकार समन्वय स्थापित कर पूर्ववत राम घाट का सौंदर्यीकरण करेंगे। बैठक में पूर्व मुखिया अख्तर अली, उमाशंकर ओझा, कृष्णा सिंह पहलवान, समसाद अली, रंजन शर्मा तथा बिगन सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग