राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय बलिया मोड़ से 9 सौ 89 लीटर शराब लदी एक पिकप के चालक व उप चालक समेत कुल पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक व उप चालक समस्तीपुर जिले के मोनू कुमार यादव पिता शिव लाल यादव, तथा सुरेश साहनी बताये जाते हैं। थानाध्यक्ष मो जकरिया ने बताया कि तस्करों ने बड़ी ही बारीकी से पिकप भान में लदे पलंग के भीतर बनाये गए गुप्त बॉक्स में शराब भरने के बाद ऊपर से अन्य सामानो को लाद लिया था ताकि पुलिस को झांसा दिया जा सके। शराब को हरियाणा से समस्तीपुर ले जाया जा रहा था हालाँकि माँझी बलिया मोड़ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी पैनी नजर से पलंग के बॉक्स के अंदर शराब बरामद कर ही लिया तथा पिकप को जब्त कर चालक व उप चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच दल में थानाध्यक्ष के अलावा शशि रंजन आदि पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग