राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रसूलपुर पंचायत के पंच मंदिर छठ घाट, केदारपरसा, कुड़ेश्वरी पोखरा आदि छठ घाटों का निरीक्षण मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश प्रसाद ने गुरूवार को किया।निरीक्षण के बाद बताया कि एक महीने से उपरोक्त छठ घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा था जो अब छठ वर्तियों के लिए सजधज कर पुरी तरह तैयार है।मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश ने निर्माण कार्य से जुड़े कारीगरों को ससमय कार्य पुरा होने पर प्रसन्नता जाहीर की और कहा कि छठ व्रतियों के हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। इस मौके पर जदयू नेता जितेन्द्र हैहयवंशी, उपमुखिया मनोज प्रसाद उर्फ नन्हे सोनी, सरपंच प्रतिनिधि विकाश कुशवाहा, विकाश सिंह, कृष्णा प्रसाद आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग