राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। तरैया विधायक जनक सिंह ,सीओ रणधीर प्रसाद, बीडीओ राकेश रौशन एवं थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने शनिवार को गंडक नदी के किनारे स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। विधायक श्री सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठव्रतियों की सुविधा का हरहाल में खयाल रखा जाय ताकि उन्हें अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो। वही सीओ ने बताया कि गंडक नदी के बसहिया बीरेंद्र राय के ढाला के सामने वाला घाट अतिसंवेदनशील है। उन्होंने व्रतियों से बैरिकेडिंग के ऊपर से ही अर्घ्य देने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी घाटों की बैरिकेडिंग की जा चुकी है। अर्घ्य के दौरान सभी घाटों पर गोताखोर मौजूद रहेंगे वही गंडक नदी में निजी नावों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग