अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर स्थित अपने आवास पर सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच नारियल तथा साड़ी का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है। छठ पूजा से नई ऊर्जा की प्राप्ति होती है। पर्व में सभी मिलजुलकर छठी मैया की उपासना करते हैं| यह एक ऐसा पर्व है जिसमें अस्ताचलगामी व उदीयमान भास्कर को अर्घ्य दिया जाता है। लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि छठी मैया सबको स्वस्थ रखेंऔर सबकी मनोकामना पूर्ण हो। मौके पर युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, निलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, दीपू चतुर्वेदी भी थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग