- पेड़ के नीचे प्रसाद बनाकर व्रतियों ने स्वयं एवं परिवार के लोगों को ग्रहण कराया।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बुधवार को प्रखंड के प्रायः सभी इलाकों में धूमधाम से अक्षय नवमी मनाया गया।इस दौरान व्रतियों द्वारा आंवले के पेड़ के पास साफ- सफाई पर पूजा-पाठ करते हुए पेड़ की परिक्रमा कर सूत बांधा गया।साथ ही व्रतियों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मणों को दान भी दिया। व्रतियों ने बताया कि कार्तिक महीने में आंवले के पेड़ में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होते है।नवमी के दिन विधि विधान से पूजन करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही अक्षय यश की प्राप्ति होती है। अक्षय नवमी के अवसर पर व्रतियों ने आंवला को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।साथ ही पेड़ के नीचे भोजन बनाकर स्वयं एवं अपने परिवार के लोगों को प्रसाद के रूप में खिलाया।
फ़ोटो(आवंले के पेड़ की पूजा करते व्रती)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग