राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव में गुरुवार की शाम जमीनी विवाद में मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पदुमपुर गांव निवासी अनीता देवी, पुतुल कुमारी और मनीषा कुमारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि जमीनी विवाद में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है उसी विवाद में मारपीट की गई जिसमें तीनों घायल हो गई। मामले में थाना पुलिस को सुचना दी गई है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग