पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के तख्त टोला गांव के लक्ष्मी देवी पति सुरेन्द्र सिंह के बंद मकान में चोरो द्वारा छत के रास्ते घुस चोरी करने का मामला सामने आया है। महिला अपनी घर मे ताला बन्द करके पुत्री की डिलिवरी के लिए दिल्ली गई थी कि पड़ोसी लोगों द्वारा पता चला कि सीढ़ी घर के दरवाजा के ताला तोड़कर तीन सोने की अगुंठी सहित पीतल का बर्तन सेट चोरी कर ली गई है। महिला ने बताया कि पड़ोस के ही बिपिन ठाकुर द्वारा चोरी करने की बात स्वीकार की गई, मगर बाद में अपने बयान से पलट गया। मामले में थाना पुलिस जांच कर रही हैं ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग