पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- सतरघाट पथ पर राजापट्टी अंबेडकर गोलंबर के पास दो ट्रक अवैध बालू लदे पकड़ा गया। सीओ मशरक रविशंकर पांडेय के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कारवाई में 12 चक्का ट्रक पर 600 फीट जबकि 6 चक्का ट्रक पर तीन सौ फीट बालू लदा पाया गया। दोनो ट्रक के पास चालान एवम कागजात नही थे । पुलिस द्वारा ट्रक जब्त कर लिया गया। जब्त ट्रक चालक अनिल राय पिता सिकंदर राय बथवारा दरियापुर एवम राजकुमार राय पिता सुरेंद्र राय बभंगावा , परसा के खिलाफ मशरक थाना में सीओ ने प्राथमिकी दर्ज कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग