अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। गोपालगंज सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। सांसद आवास जलालपुर मे इकट्ठा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिला तथा अबीर गुलाल लगा बधाइयां दी और विक्ट्री सिगनल दिखा अपनी खुशी का इजहार किया। सभी ने विधान सभा उप चुनाव प्रभारी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल को इस जीत पर बधाई दी। युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने कहा कि भाजपा की जीत ऐतिहासिक जीत है। गोपालगंज के लोगों ने भाजपा उम्मीदवार को राजद प्रत्याशी पर जीत दिलाकर स्पष्ट संदेश दिया है। मौके पर उमेश तिवारी विजय कुमार सिंह, मदन प्रसाद निलेश कुमार सिंह,पंकज कुमार सिंह, गुड्डू चौधरी, कुंदन सिंह अमरजीत सिंह, दीपू चतुर्वेदी सहित कई अन्य भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग