राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है।आए दिन बाइक चोर किसी न किसी व्यक्ति की बाइक आसानी से गायब कर दे रहे हैं।ताजा मामला है खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाजार के समीप की जहां बाजार करने आए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लाल बाज़ार अवधपुरा गांव निवासी पप्पू कुमार की बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर आसानी से फरार हो गए।वहीं बाइक चालक खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया की आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग