अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर शिक्षाविद् व भारत रत्न से सम्मानित अबूल कलाम आजाद को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों तथा छात्रों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शिक्षकों तथा छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने कहा कि महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की आज जयन्ती है। वे शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध थे। वे स्वतंत्रता आन्दोलन मे गांधी जी के विचारों पर चले। वे सुधारक व स्वतंत्रता सेनानी के रुप मे जाने गए। जब देश स्वतंत्र हुआ तो वे देश के प्रथम शिक्षा मंत्री बने। उनकी जीवनी सभी देशवासियों को प्रेरित करती है। मौके पर विजय कुमार साह,धीरज तिवारी,अविनाश तिवारी, सुधा देवी सहित अर्चना कुमारी भी थीं। वही वही प्रखंड के म वि सम्होता, मध्य विद्यालय कोपा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरोडीह, मध्य विद्यालय संवरी मठ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया, मध्य विद्यालय भटकेसरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सॕवरी पुरीटोला मे भी मौलाना अबूल कलाम आजाद की जयंती बनाई गई। मौके पर उमेश कुमार सिंह, मनीन्द्र कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार, सुरेश कुमार सिंह, शिव कुमार पंडित, दिलीप कुमार सिंह, अम्बदत्त गुंजन सहित कई अन्य भी थे।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम