राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चालीस आरडी बाजार पर हार्डवेयर के गोदाम में आग लगाने का मामला सामने आया है जिसमें हार्डवेयर के गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मामले में शुक्रवार को थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी। मामले में सुंदर गांव निवासी हैदर आलम पिता इदरीश आलम ने बताया कि उसकी चालीस आरडी बाजार पर हार्डवेयर की दुकान है वही बगल में गोदाम भी है।उसी गोदाम में जमीनी विवाद को लेकर रोजादीन मिया, मंजूर मियां समेत आधा दर्जन लोगों ने आग लगा दिया जब तक वे और आस पास के लोग आग पर काबू पाते तब तक आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। आग ने दो लाख रुपए की संपत्ति जलाकर राख कर दी। जिसमें मकान निर्माण कार्य संबंधित सामान हैं। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रहीं हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग