छपरा (सारण)।
दरियापुर (सारण)। जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहछा गांव में विवादित भूमि से धान की फसल कटाई के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे में एक युवक की मौत पीएमसीएच में उपचार के दौरान हो गई। इस सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृत युवक डेरनी थाना क्षेत्र के लोहछा गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील सिंह बताये गये हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के लोछहा गांव स्थित चंवर के विवादित जमीन पर 10 नवंबर को धान की फसल कटाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस दौरान सुनील को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। पीएमसीएच में उपचार के क्रम में आज सुबह उस युवक की मौत हो गई। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग