राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव में स्थित गुड्डू मांझी के घर में घुसकर चोरी करते हंसराजपुर गांव के पंकज कुमार को रंगे हाथ गृहस्वामी व आसपास के लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि आसपास के लोगों ने पंकज कुमार की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पॉकेट से एक चाकू व एक मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ करने के जेल भेज दिया गया। वहीं एकमा पुलिस ने देवढ़िया गांव से मारपीट के आरोपित रामसूरत राय व लाल विहारी राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग