राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचरौर में एक अर्द्ध विक्षिप्त दलित युवक के साथ मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की है। हाथ-पैर पकड़ कर टांग कर पिटाई करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपियों ने पहले युवक को बेरहमी से पिटाई करते रहे और आस पास के लोग देखते रहे और जब आरोपियों ने यह समझ लिया कि यह अब अधमरा हो गया तो स्थानीय चौकीदार को सूचित करते हुए मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर युवक को तरैया थाना को सौंप दिया। पीड़ित की पहचान पट्टी पचरौर निवासी भोला दास के 20 वर्षीय पुत्र डोमन दास उर्फ मिथुन दास के रूप में हुई है। मामला का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित के पिता भोला दास रविवार की सुबह तरैया थाना पहुंचकर पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया उसका पुत्र विक्षिप्त है। पचरौर का एक व्यक्ति उसे घर से बुलाकर ले गए और मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर 10 से 15 आदमी के साथ मिलकर उसे बेरहमी से टांग कर पिटाई करने लगे। जब शनिवार की रात्री तक मेरा पुत्र घर नहीं आया तो खोजने गया तो एक लड़का मेरे पुत्र के पिटाई का वीडियो दिखाया और बतलाया की पिटाई करने वाले लोग तुम्हारे पुत्र को अधमरा समझ कर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर तरैया पुलिस को सौंप दिया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग