घरों में अदा की गई बकरीद की नमाज, एक-दूसरे को दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। इस बार की बकरीद की नमाज कोरोना महामारी के वजह से शनिवार को घरों में ही अदा की गई। लोगों ने नमाज के बाद एक-दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर से ही एक दूसरे मित्रो व रिस्तेदारो को दी। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते मस्जिदों समेत ईदगाहों पर जाने पर पूरी तरह पाबन्दी किया गया था। लोगों ने भी समझदारी का परिचय देते हुए मस्जिदों का रुख नहीं किया।कोरोना संक्रमण के चलते हाथ मिलाने,गले मिलने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा अपील की गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग