राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नेवारी-गोविंदापुर डबरा नदी के एप्रोच सड़क से नीचे खाई में गिरने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक एसबीआई शाखा शामकौड़िया के एकाउंटेंट सुनील कुमार बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार सोमवार की संध्या बैंक का कार्य निपटारा करने के बाद देर रात्रि में मढ़ौरा डेरा पर जाने के लिए निकले। डेरा पर जाने के दौरान डबरा नदी के घुमावदार एप्रोच सड़क के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सीधे एप्रोच सड़क से नीचे खाई में गिर गए। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उन्हें इलाज के लिए मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गम्भीरवस्था में पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व ही सुनील कुमार एसबीआइ शामकौड़िया के शाखा में एकाउंटेंट के पद पर योगदान किये थे। घटना को लेकर स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार यादव ने गहरी शोक प्रकट किया तथा पुल निर्माण विभाग से पुल के दोनों तरफ घुमावदार एप्रोच सड़क में लोहे की रेलिंग घेरा लगाने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग