- धान, सरसों और आलू के फसलों को पहुँचा रहे नुकशान
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नीलगायों और जंगली सुअर के बढ़ते आतंक से किसान काफी चिंतित दिख रहे है। झुंड बनाकर चलने वाले इन पशुओं द्वारा फिलवक्त आलू,सरसों एवं धान की फसलो को व्यापक पैमाने पर क्षति पहुचाये जाने से किसानो को आर्थिक क्षति उठानी पर रही है।अमन अली, महेश राम, सिकंदर साह, राजेश राय सहित दर्जनों किसानो ने बताया की रात के समय इन पशुओ द्वारा झुण्ड में खेतो में पहुँच फसलो को रौंदे जाने से फसले बर्बाद हो रही है। किसानो की माने तो कभी- कभी इन पशुओ द्वारा हिंसक रूप अपनाने और आक्रमण करने से कई किसान जख्मी हो चुके है। इसलिये रात में इन पशुओं को भगाने के लिये किसान हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। प्रखंड के कई गाँवो में हाल के दिनों में इन पशुओ की संख्या में बृद्धि हुई है।जो किसानों के लिये परेशानी का सबब बना है। फिलवक्त धान की कटनी चल रही है। जहाँ रात्रि के समय खेतों में पहुँच इन हिंसक पशुओ द्वारा काफी नुकसान पहुचाई जा रही है।
फ़ोटो(धान की फसल को रौंदते नीलगाय)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग