- देश के चौथे स्तंभ पर कुठाराघात नहीं सहेगा हिंदुस्तान: अमित नयन
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एआईएसएफ जिला कार्यालय मंजर रिजवी भवन सलेमपुर छपरा में एआईएसएफ के नेताओ के द्वारा दैनिक जागरण अखबार की प्रतियां को जलाकर गोदी मीडिया मुर्दाबाद बाद ,गोदी मीडिया मुर्दाबाद, पूंजीपतियों की चाटुकारिता बंद करो जैसे गगन चुंबी नारे लगातार लगाया गया। ए आई एस एफ के जिला सचिव अमित नयन ने बताया कि आज कल सामाजिक कार्यक्रम की जनसरोकार की मुद्दो को तरजीह न देकर गैर सामाजिक और गैरजरूरी घटना को अपनी अखबार में जगह दी जा रही है यह बहुत ही दुखद एवम पत्रकारिता जैसे चौथे स्तंभ पर खतरा है । वही उपस्थित पूर्व छात्र नेता दिलीप वर्मा ने बताया कि आज प्रेस सामाजिक कार्यक्रम को न दिखाकर बल्कि अपने सामाजिक कर्तव्य से पीछे हट रही है यह कही न कही लोकतंत्र पर कुठारा घात है उक्त मौके पर उपस्थित पूर्व छात्र नेतादेवेंद्र पांडे ,राजकुमार ,रंजीत यादव आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग