- प्रखंड स्तर पर चयनित छात्र/ छात्रा 23 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अगामी 26 नवम्बर को मनाई जाने वाली नशामुक्ति दिवस को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में प्रखंड स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें निर्णायक मंडली द्वारा एमडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली के दशवीं कक्षा का छात्र प्रतीक कुमार पंडित तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली के आठवीं कक्षा की छात्रा अंजलि कुमारी का चयन जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिये किया गया।वर्ग 09 से 12 के लिये प्रतियोगिता का थीम शराब वर्जित-बिहार हर्षित एवं वर्ग 06 से 08 के लिये मद्यपान बंद-घर-घर आनंद रखा गया था।इस दौरान प्रखंड स्तर पर एक बालक एवं एक बालिका का चयन करना था।उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली के एचएम सच्चिदानंद शर्मा ने बताया कि 23 नवम्बर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय में होगा।जिसमें प्रखंड स्तर पर चयनित होनेवाले प्रतिभागी भाग लेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग