राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के तुर्की में सोमवार की रात बिजली का तार गिरने से दो घर जल गए। जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 11 बजे शिवनाथ राम के घर पर एलटी का तार गिर गया। जिससे घर में आग लग गई। घर में सो रहे शिवनाथ राम के बिछावन तक आग पहुंच गई। अत्यधिक गर्मी महसूस करने पर शिवनाथ राम की नींद टूटी। आनन-फानन में किसी तरह घर से शिवनाथ राम भागकर जान बचाए। आग ने दायरा फैलाकर पड़ोसी रामजीत राम के घर तक पहुंच गई। जिसमें रामजीत राम का झोपड़ीनुमा घर और भुसौल जल का राख हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाने से फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। और आग पर काबू पाई। उधर मंगलवार को रसौली चंवर में अगलगी की सूचना पर थाने से फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। आग बुझाने के दौरान दलदल जमीन में फायर बिग्रेड की गाड़ी फंस गई। फिर ट्रैक्टर की मदद से फायर बिग्रेड की गाड़ी को दलदल से निकाला गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग