राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखण्ड के चनचौरा ग्राम पंचायत के वनपुरा गांव स्थित वार्ड संख्या 6 में विगत 20 दिनों से स्वच्छ जल की आपूर्ति ठप है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि पानी की आपूर्ति ठप रहने की शिकायत पंचायत के मुखिया, प्रखण्ड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से किया गया है। बावजूद इसके माेहल्ले में 20 दिनों के बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। जिससे मुहल्ले लोगों में क्षोभ और रोष व्याप्त है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र पाराशर ने बताया कि शीघ्र ही स्वच्छ जल की आपूर्ति को सुचारू करने की कार्रवाई शुरू कर दिया जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग