राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। उत्क्रमित उच्च विद्यालय धेनुकी के नजदीक पोखरा निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद विवाद शुरू हो गया है। धेनुकी पंचायत के सरपंच रीना देवी ने डीएम को आवेदन देकर पोखरा निर्माण पर रोक लगाने की अपील की है। दिए आवेदन में सरपंच ने कहा है कि स्कूल के नजदीक छठ घाट के नवनिर्माण की मंजूरी मिली है। वहां पहले से पंचायत सरकार भवन बनाने की मंजूरी दी गई है। स्कूल में बच्चे होने की वजह से पोखरा निर्माण सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग