राष्ट्रनायक न्यूज।
सदर छपरा (सारण)। डोरीगंज कुतुबपुर निवासी एक युवक की आरा से आने के क्रम में दौलतपुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना दोपहर की है जब कुतुबपुर गांव निवासी हरिकिशुन माँझी का 25 वर्षीय पुत्र डब्लू मांझी बाइक से आरा किसी काम के लिए गया हुआ था। वापसी के क्रम मे दौलतपुर बोरिंग के पास ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। डब्लू बीए फाइनल ईयर का छात्र था । उसकी अभी शादी नही हुई थी। उसकी मृत्यु से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग