राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के माधोपुर पंचायत के हसनपुर बनिया गांव में बुधवार की रात्रि में बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। जिससे घर में रखे गए कपड़ा, बर्तन, अनाज, समेत दैनिक उपयोग के सभी वस्तुएं जलकर राख हो गई है। अगलगी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तरैया थाने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ित हसनपुर बनिया गांव के सुदर्शन साह हैं। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने अंचल कार्यालय तरैया में घटना से संबंधित एक लिखित आवेदन पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि रात्रि में सभी व्यक्ति खाना खाकर सो रहे थे। उसी दौरान उनके झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। जिससे कपड़ा, बर्तन, अनाज, समेत अन्य सामान जलकर राख हो गई। वही झोपड़ी में दो भैंस बंधी हुई थी जो अगलगी में बुरी तरह से झुलस गई है। पीड़ित व्यक्ति ने सीओं से स्थल जांच कर उचित मुआवजे की मांग की है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग