राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में शराब के मामले में छापेमारी की। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि अवैध शराब के मामले में प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार की अगुवाई में पुलिस बल के साथ बहरौली कुवर टोला गांव में विजय सिंह उर्फ गुड्डू कुंवर पिता स्व शिवनाथ कुंवर के घर के पीछे बासवारी में में प्लास्टिक की बोड़ी में छुपाकर रखा गया 90 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वही पुलिस बल को देख विजय सिंह उर्फ गुड्डू कुंवर फरार हो गया। वही सरदारगंज गांव में छापेमारी अभियान चला कर कर्ण कुमार पिता मोतीलाल राम को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। कर्ण कुमार के बथान के आगे गढ़ा में पुआल में छुपाकर रखा गया 5 लीटर शराब बरामद किया। थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नामजद को मंडल कारा छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग