राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रेलवे प्रशासन द्वारा सर्दियों के मौसम में होने वाले घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के गोरखपुर-सिवान-छपरा रेलखंड पर परिचालित होने वाली दो जोड़ी सवारी रेल गाड़ियों सहित कुल तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों का निरस्तीकरण शुक्रवार से 28 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। इस संबंध में बनारसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति गुरुवार को जारी करते हुए बताया है कि
निरस्तीकरणः
- सवारी गाड़ी सं- 05155/05156 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक निरस्त रहेगी।
- सवारी गाड़ी सं- 05040/05039 गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक निरस्त रहेगी।
- सवारी गाड़ी सं- 05036/05035 सीवान-नकहाजंगल-सीवान 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक निरस्त रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग