अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर स्थित सांसद आवास पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 138 वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर उन्होने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की आज जयंती पर हम उन्हे नमन करते हैं। उनकी ईमानदारी, सादगी और त्याग से परिपूर्ण जीवन के आदर्श सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। मौके पर उमेश तिवारी, युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, जलालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह नीलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह सहित कई अन्य भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग