- जयंती के अवसर पर कई विद्यालयों में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
- देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के बताए मार्ग पर चलने का लिया गया संकल्प
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के कई सरकारी एवं निजी संस्थानों में भारत के प्रथम राष्ट्रपति व देशरत्न के रूप में ख्यातिप्राप्त डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली,उत्क्रमित मध्य विद्यालय नंदलाल टोला पिठौरी में छात्रों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान कई विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर देशरत्न के व्यक्तित्व और कृतित्व पर बिस्तार पूर्व प्रकाश डाला गया। प्रचार्य राकेश कुमार द्विवेदी, एचएम सच्चिदानंद शर्मा, प्रदीप कुमार, धनंजय पांडेय, नाजिर हुसैन, मंजू कुमारी आदि ने अपने- अपने विद्यालयों में उपस्थित छात्र-/ छात्राओं को डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जीवनी का अनुशरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली, प्राथमिक विद्यालय कन्हौली, प्राथमिक विद्यालय कन्हौली मठिया, मध्य विद्यालय पैगम्बरपुर में भी देशरत्न की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।

फ़ोटो-(देशरत्न की जयंती मनाते शिक्षक और छात्र)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग