राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में शुक्रवार की शाम में छापेमारी कर एक पिस्टल, एक देसी कट्टा तथा आठ कारतूस के साथ एक फरार अपराधी को धर दबोचा गया। पकड़ा गया अपराधी किशुनपुर गांव के अजय कुंवर का पुत्र शशिकांत कुंवर बताया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीधे उसके घर पर ही छापेमारी की तो वह पुलिस को देख एक कमरे में बंद हो गया था। पुलिस ने उसके कमर से पिस्टल तथा बिछावन पर तकिए के नीचे से देसी कट्टा व आठ कारतूस बरामद किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को महिलाओं से हल्की झड़प भी हुई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैं।उस पर बनियापुर तथा खैरा थाने में विभिन्न मामले दर्ज है। पुलिस के मुताबिक भुसाव पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य की हत्या मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग