राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। ठंड के शुरू होते ही चोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है। गुरुवार की रात स्कॉर्पियो सवार चोरों ने बनौता मुजौना गांव से आधा दर्जन बकरे की चोरी कर निकल चुके थे कि चेतन परसा के समीप स्कॉर्पियो गढ़े में फंस गई। जिसे देख ग्रामीण नजदीक पहुंचे व गाड़ी में दर्जनों बकरे को देखा और स्थानीय थाना पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस की आने की सूचना पर चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गाड़ी में लदे बकरे को जब्त कर थाने लायी। अगले दिन सुबह बकरी पालक किसान मुजौना निवासी अखिलेश रावत की पत्नी पूनम देवी ने थाने पहुंच कर अपनी दो बकरियों की पहचान के बाद स्कार्पियो व अज्ञात गाड़ी चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि चौकीदार के माध्यम से बकरी वाले को बुलाकर पहचान करायी जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग