राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। स्थानीय थाने के पैगामित्रसेन गांव में गैस सिलेंडर से घर में आग लगने से नकद समेत हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के पैगामित्रसेन गांव के सूरज महतो के घर शनिवार की सुबह खाना बनाने के दौरान आग घर में पकड़ ली और देखते ही देखते घर में रखे नगदी समेत कपड़ा, खाद्यान्न सामग्री समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अगलगी में सबकुछ जलकर राख होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग